मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना छात्रों को पड़ा महंगा,गिरफ्तार

Updated at : 16 Jun 2014 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना छात्रों को पड़ा महंगा,गिरफ्तार

गुरुवयूर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे कॉलेज पत्रिका में आपत्तिजनक बात छापने के आरोप में पुलिस ने नौ छात्रों को गिरफ्तार का लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रिका में छपे क्रॉसवर्ड पजल में संकेत के तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य राजनीतिक हस्तियों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. मोदी के अलावा जिन […]

विज्ञापन

गुरुवयूर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे कॉलेज पत्रिका में आपत्तिजनक बात छापने के आरोप में पुलिस ने नौ छात्रों को गिरफ्तार का लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रिका में छपे क्रॉसवर्ड पजल में संकेत के तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य राजनीतिक हस्तियों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. मोदी के अलावा जिन लोगों के बारे में आपत्तजिनक शब्दों को उपयोग किया गया है उनके नाम केरल के सीएम ओमान चांडी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस एमपी शशि थरूर और आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी है.

थ्रिसूर के पुलिस कमिश्नर पी प्रकाश ने बताया कि सभी छात्रों को आईपीसी की धारा 153 के तहत गिरफ्तार किया गया है. यह धारा दंगा भड़काने के इरादे से किए गए षड्यंत्र रचने पर लगाई जाती है. गिरफ्तार किए गए छात्र गुरुवयूर के श्री कृष्णा कॉलेज के छात्र हैं, और सीपीएम की स्टूडेंट विंग ‘स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के सदस्य हैं. छात्र संपादक विबिन राज, सब-एडिटर पीके शिहाब, संपादक सदस्य वीए आशिक, यूएस सजील, लेनिन विष्णु, साहिल, गिरीश, ऐल्विन के बेनी, केएस सनूप और एनपी सजीब को मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के लिए अरेस्ट किया गया था. बाद में इन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया.पुलिस ने बताया कि बाकी 3 आरोपी, चीफ एडिटर और कॉलेज प्रिंसिपल डी जयप्रसाद, स्टाफ एडिटर संतोष और अडवाइजरी बोर्ड मेंबर पीजी सुबिंदास की गिरफ्तारी भी जल्द ही हो सकती है. हालांकि एडिटोरिअल टीम के एक सदस्या पी सनूप का कहना है कि इन शब्दों का प्रयोग किसी को बेइज्जत करने के इरादे से नहीं किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola