ePaper

सांसद एमआई शनवास के निधन पर राहुल ने ट्वीट कर जतायी शोक संवेदना

Updated at : 21 Nov 2018 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
सांसद एमआई शनवास के निधन पर राहुल ने ट्वीट कर जतायी शोक संवेदना

नयी दिल्ली : केरल कांग्रेस की प्रदेश इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य एमआई शनवास के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है. शनवास का मंगलवार की देर रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे. शनवास 67 साल के थे. वह वायनाड संसदीय क्षेत्र से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केरल कांग्रेस की प्रदेश इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य एमआई शनवास के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है. शनवास का मंगलवार की देर रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे. शनवास 67 साल के थे. वह वायनाड संसदीय क्षेत्र से सांसद थे. पिछले दिनों उनका यकृत (लिवर) का प्रतिरोपण हुआ था.

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि वायनाड का दो बार से प्रतिनिधित्व कर रहे एमआई शनवास के जाने से कांग्रेस परिवार ने अपने एक बेहद प्रिय एवं सम्मानित सदस्य को खो दिया है. दुख की इस घड़ी में उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति मेरी संवेदना एवं प्रार्थना है. शनवास को हाल ही में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.

इसे भी पढ़ें : केरल कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष एम आई शनवास का निधन

उनका पार्थिव शरीर बुधवार की दोपहर में कोच्चि लाये जाने की संभावना है. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी, विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला ने शनवास के निधन पर शोक प्रकट किया है. शनवास के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola