नगमा की मौजूदगी में कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़े

मेरठ : कांग्रेस नेत्री एवं सिने अभिनेत्री नगमा की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने खूब हंगामा किया. अव्यवस्था की स्थिति के चलते नगमा जल्दी ही बैठक छोड़ कर चली गई. गमा ने संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई भिडंत के बारे में कुछ नहीं कहा. लेकिन कहा कि बेशक वह चुनाव हार गई […]
मेरठ : कांग्रेस नेत्री एवं सिने अभिनेत्री नगमा की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने खूब हंगामा किया. अव्यवस्था की स्थिति के चलते नगमा जल्दी ही बैठक छोड़ कर चली गई. गमा ने संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई भिडंत के बारे में कुछ नहीं कहा. लेकिन कहा कि बेशक वह चुनाव हार गई हैं लेकिन मेरठ के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगी.
उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत होती रहती हैं. वह मेरठ की जनता का आभार व्यक्त करने आई थी. उन्होंने कहा, मैं मेरठ में चुनाव लड़ने नहीं आयी थी बल्कि मेरठ के हक की लड़ाई लड़ने आई थी जो आगे भी जारी रहेगी. इससे पहले दिल्ली मार्ग पर स्थित चेंबर ऑफ कामर्स में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में पहले तो मंच पर बैठने को लेकर कांग्रेसियों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई. फिर कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड गए.
कांग्रेस के स्थानीय प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने कांग्रेसियों के हंगामें और आपस में मारपीट की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कांग्रेस बैठक में हंगामें और मारपीट की घटना के पीछे उन्हीं लोगों का हाथ रहा है जिनके कारण कांग्रेस को मेरठ में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कहा कि हंगामें और मारपीट की घटना के बाद कांग्रेसी गुटों में जो तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी. उसको बाद में आपस में बातचीत कर सुलझा लिया गया है. धर, पुलिस ने बताया कि उनके पास इस घटना के संबंध में किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




