पानी की किल्लत से महिलाओं ने ससुराल छोड़ा!

Updated at : 16 Jun 2014 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
पानी की किल्लत से महिलाओं ने ससुराल छोड़ा!

अलवर:राजस्थान में अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ में पेयजल की किल्लत से दुखी महिलाएं ससुराल को छोड़ अपने पीहर चली गयी हैं. पानी की किल्लत से परेशान गांव की 16 महिलाएं बच्चों को छोड़ कर अपने-अपने मायके चली गयी हैं और इसी शर्त पर वापस आने की बात कह रही हैं कि या तो गांव में […]

विज्ञापन

अलवर:राजस्थान में अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ में पेयजल की किल्लत से दुखी महिलाएं ससुराल को छोड़ अपने पीहर चली गयी हैं. पानी की किल्लत से परेशान गांव की 16 महिलाएं बच्चों को छोड़ कर अपने-अपने मायके चली गयी हैं और इसी शर्त पर वापस आने की बात कह रही हैं कि या तो गांव में पानी की व्यवस्था करायी जाये या गांव से पलायन कर परिवार ऐसे गांव में जाकर बसे जहां बूंद-बूंद के लिए तरसना नहीं पड़े.

अलवर जिला भूजल के लिहाज से डार्क जोन में शामिल तो कई वर्ष पहले हो चुका है, लेकिन जिले में भूमिगत जल इतना नीचे चला जायेगा यह किसी को अंदाजा नहीं था. इस वर्ष जिले के कई स्थानों पर हालात पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तान से भी बदतर हो गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola