ePaper

गुजरात के कच्छ में मिला एक करोड़ दस लाख साल पुराना मानव जीवाश्म

Updated at : 17 Nov 2018 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात के कच्छ में मिला एक करोड़ दस लाख साल पुराना मानव जीवाश्म

नयी दिल्ली/गांधीनगर : वैज्ञानिकों ने गुजरात के कच्छ से एक करोड़ दस लाख साल पुराना जीवाश्म खोजा है. खुदाई में मिला ऊपरी जबड़े का यह जीवाश्म मानव प्रजाति के पूर्वजों का प्रतीत होता है. जर्नल पीएलओएस वन में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, यह खोज भारतीय प्रायद्वीप में प्राचीन महाकपि की मौजूदगी की पुष्टि करता है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/गांधीनगर : वैज्ञानिकों ने गुजरात के कच्छ से एक करोड़ दस लाख साल पुराना जीवाश्म खोजा है. खुदाई में मिला ऊपरी जबड़े का यह जीवाश्म मानव प्रजाति के पूर्वजों का प्रतीत होता है.

जर्नल पीएलओएस वन में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, यह खोज भारतीय प्रायद्वीप में प्राचीन महाकपि की मौजूदगी की पुष्टि करता है. कपि या होमोनोइड्स, दक्षिणपूर्व एशिया और अफ्रीका से आयी नरवानर की प्रजाति है जिससे बाद में गिब्बन्स और महाकपि वर्ग के चिंपांजी, गोरिल्ला, ओरंगुटन और मनुष्य की उत्पत्ति हुई. प्राचीन नरवानर को भारत और पाकिस्तान के शिवालिक में मिओसेन की तलछटी में पाया गया जिसे मानव और महाकपि के बीच की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है. देश में मनुष्य की उत्पत्ति और विकास के क्रम में समझने में शिवालिक रेंज से मिले जीवाश्म बहुत महत्वपूर्ण साबित हुए हैं. बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान लखनऊ के शोधकर्ताओं ने पश्चिमी भारत के गुजरात में शिवालिक की तलछटी में कच्छ से पाये गये कपि के जबड़े का अध्ययन किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola