पाकिस्तान को 71 के युद्ध में धूल चटाने वाले ब्रिगेडियर हरदीप सिंह चांदपुरी नहीं रहे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2018 3:12 PM

विज्ञापन

चंडीगढ़ : वर्ष 1971 की लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई के नायक रहे और महावीरचक्र विजेता ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का मोहाली के एक निजी अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया. उनके परिवार ने बताया कि वह 78 साल के थे. वह कैंसर से ग्रस्त थे. उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं. वर्ष […]

विज्ञापन

चंडीगढ़ : वर्ष 1971 की लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई के नायक रहे और महावीरचक्र विजेता ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का मोहाली के एक निजी अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया. उनके परिवार ने बताया कि वह 78 साल के थे. वह कैंसर से ग्रस्त थे. उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं.

वर्ष 1997 में आयी हिंदी फिल्मी ‘बॉर्डर’ राजस्थान में भारत-पाकिस्तान लड़ाई पर बनी थी. उसमें सन्नी देओल ने ब्रिगेडियर चांदपुरी की भूमिका निभायी थी. ब्रिगेडियर चांदपुरी महावीरचक्र विजेता थे. लोंगेवाला की लड़ाई 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पश्चिमी सेक्टर में हुई पहली बड़ी लड़ाइयों में एक थी.

यह राजस्थान के थार मरुस्थल में लोंगेवाल की भारतीय सीमा चौकी पर हमलावर पाकिस्तानी सैनिकों और भारतीय सैनिकों के बीच लड़ी गयी थी. भारतीय सेना की 23वीं बटालियन में मेजर कुलदीप सिंह की कमान वाली पंजाब रेजीमेंट के पास दो विकल्प थे : या तो वह और जवानों के आने तक पाकिस्तानी दुश्मनों को रोकने की कोशिश करें या भाग जायें.

इस रेजीमेंट ने पहला विकल्प चुना और चांदपुरी ने यह पक्का किया कि सैनिकों और साज-ओ-समान का अच्छे से अच्छा इस्तेमाल किया जाये. उन्होंने अपने मजबूत बचाव की स्थिति का अधिक इस्तेमाल किया तथा दुश्मन की गलतियों का फायदा उठाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola