मोदी ने दी चुनौती : कांग्रेस गांधी परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाये

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को कम से कम पांच साल के लिए पार्टी अध्यक्ष बनाने की चुनौती दी. मोदी ने कहा कि यदि कांग्रेस (गांधी) परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को कम से कम पांच साल के लिए पार्टी अध्यक्ष […]
अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को कम से कम पांच साल के लिए पार्टी अध्यक्ष बनाने की चुनौती दी. मोदी ने कहा कि यदि कांग्रेस (गांधी) परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को कम से कम पांच साल के लिए पार्टी अध्यक्ष बनाती है, तब उन्हें विश्वास होगा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सचमुच वहां लोकतांत्रिक प्रणाली विकसित की थी.
छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के लिए यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, मैं उन्हें चुनौती देना चाहता हूं. परिवार से बाहर कांग्रेस के किसी अच्छे नेता को पांच साल के लिए पार्टी अध्यक्ष बनने दें, फिर मैं मानूंगा कि नेहरू जी ने सचमुच लोकतांत्रिक प्रणाली विकसित की थी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस चार पीढ़ियों से देश पर शासन कर रही है उसे हिसाब देना चाहिए कि देश के लिए क्या किया है.
मोदी ने कहा, जनता ने इस बात को ठुकरा दिया कि दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से बोलने का अधिकार सिर्फ एक परिवार को है. पहले चरण के चुनाव में मतदाताओं की जबर्दस्त भागीदारी के संबंध में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान कर छत्तीसगढ़ के बस्तर की जनता ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




