चिकन बिरयानी के विज्ञापन में भगवान की तस्वीर पर बवाल, रेस्टोरेंट के खिलाफ फूटा लोगों का आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
Chicken Biryani Controversy

विवादित विज्ञापन पर फूटा लोगों का गु्स्सा, फोटो- पाञ्चजन्य

Chicken Biryani Controversy: बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी में स्थित नडावी मंडी रेस्टोरेंट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर विशु त्योहार के लिए एक बधाई कार्ड छपवाया, जिसमें भगवान कृष्ण को चिकन बिरयानी के साथ दिखाया गया. यह तस्वीर सामने आते ही लोगों में नाराजगी फैल गई.

विज्ञापन

Chicken Biryani Controversy: बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट के विज्ञापन में चिकन बिरयानी के साथ भगवान कृष्ण की तस्वीर दिखाई गई. जिससे हिंदुओं में भारी गुस्सा भड़क गया. रेस्टोरेंट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें भगवान कृष्ण के बाल रूप का एनिमेटेड चित्र दिखाया गया. इस चित्र में दिख रहा है कि बाल कृष्ण के सामने केले के पत्ते पर बिरयानी रखा हुआ है उसमें चिकन का टुकड़ा भी रखा हुआ है. विशु त्योहार के मौके पर जारी किए गए इस प्रोमोशनल पोस्टर पर हिंदू समुदाय ने कड़ी आपत्ति जताई है.

धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप

विशु, केरल के हिंदू समुदाय का प्रमुख त्योहार है, जिसे बहुत श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया जाता है. इस दिन विशुक्कनी सजाई जाती है और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है. ऐसे में उन्हें मांसाहारी भोजन के साथ जोड़कर दिखाना कई श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है.

सोशल मीडिया पर विरोध, पोस्ट हटाई गई

जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया. लोगों ने रेस्टोरेंट की कड़ी आलोचना की. बढ़ते दबाव के बाद रेस्टोरेंट ने पोस्ट को हटा दिया, लेकिन तब तक मामला तूल पकड़ चुका था.

क्या जानबूझकर किया गया?

साप्ताहित समाचार पत्र पाञ्चजन्य की रिपोर्ट के मुताबिक दुकान के मालिक ने पोस्टर विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि यह प्रिंटिंग की गलती थी और उसकी मंशा ऐसी नहीं थी. लेकिन, प्रोमोशनल पोस्टर को लेकर लोगों का कहना है कि यह सिर्फ मार्केटिंग के लिए नहीं है, बल्कि जानबूझकर किया गया कदम हो सकता है. उनका कहना है कि इस तरह की सामग्री से धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश की गई.

केरल में भी सामने आए ऐसे मामले

यह पहली घटना नहीं है. हाल ही में केरल के कई हिस्सों में भी इसी तरह के विवाद सामने आए हैं. केरल के अलाप्पुझा के एक रेस्टोरेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जहां भगवान कृष्ण की छवि के साथ नॉन-वेज फूड का विज्ञापन किया गया था. इसी तरह मलप्पुरम में भी पुलिस ने सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola