राहुल ने PM मोदी पर लगाये कई आरोप, कहा- हमारी सरकार आयी तो किसानों का कर्ज माफ

Updated at : 09 Nov 2018 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल ने PM मोदी पर लगाये कई आरोप, कहा- हमारी सरकार आयी तो किसानों का कर्ज माफ

– प्रधानमंत्री ने सूटबूट वाले दोस्तों को फायदा पहुंचाया, युवाओं के सपने को मिट्टी में मिलाया : राहुल नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में बेरोजगारी की दर दो साल के उच्चतम स्तर पर चले जाने संबंधी खबर को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि […]

विज्ञापन

– प्रधानमंत्री ने सूटबूट वाले दोस्तों को फायदा पहुंचाया, युवाओं के सपने को मिट्टी में मिलाया : राहुल

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में बेरोजगारी की दर दो साल के उच्चतम स्तर पर चले जाने संबंधी खबर को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मोदी ने ‘सूटबूट वाले दोस्तों को फायदा पहुंचाने और युवाओं के सपने को मिट्टी में मिलाने का काम किया है.’

राहुल ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, ‘2014- ठग विद्या 1: मुझे प्रधानमंत्री बनाओ, मैं 2 करोड़ रोजगार दिलाउंगा. 2016- ठग विद्या 2 : नोटबंदी में मेरा साथ दो, मैं काला धन वापस लाऊंगा. 2018- असलियत : सूट बूट वाले दोस्तों को राफेल में उड़ाऊंगा, नौजवानों के सपने मिट्टी में मिलाऊंगा.’

राहुल ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का पूरा कर्ज माफ कर दिया जायेगा. कांग्रेस की सरकार केवल 10 दिनों में सभी किसानों का पूरा कर्जा माफ करेगी. उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के कर्जमाफी को जुमला बना दिया है. कांग्रेस किसानों के हित में काम करेगी.

थिंक टैंक सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनोमी (सीएमआईई) के मुताबिक इस साल अक्टूबर में देश में बेरोजगारी की दर 6.9 फीसदी पर पहुंच गयी है जो पिछले दो सालों में सबसे ज्यादा है. श्रमिक भागीदारी भी घटकर 42.4 फीसदी पर पहुंच गया है जो जनवरी 2016 के आंकड़ों से भी नीचे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola