जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें दो आतंकी मारे गये. मुठभेड़ शोपियां के सफनगरी इलाके में हुई. बताया जा रहा है कि इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली, जिसके बाद […]
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें दो आतंकी मारे गये. मुठभेड़ शोपियां के सफनगरी इलाके में हुई.
बताया जा रहा है कि इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली, जिसके बाद सेना ने आतंकियों को घेर लिया और मुठभेड़ शुरू हो गयी. मुठभेड़ के पहले लोगों से इलाके को खाली करा लिया गया था.
दोनों ही ओर से गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने दोनों ही आतंकियों को मार गिराया. फिलहाल ईलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




