विस चुनाव 2018: भाजपा ने मध्य प्रदेश,तेलंगाना और मिजोरम के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2018 12:25 PM
भोपाल : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज तीन राज्यों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी . मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है. मध्यप्रदेश के लिए 177, मिजोरम के लिए 24 और तेलंगाना के लिए 28 उम्मीदवारों की […]
भोपाल : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज तीन राज्यों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी . मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है. मध्यप्रदेश के लिए 177, मिजोरम के लिए 24 और तेलंगाना के लिए 28 उम्मीदवारों की सूची जारी की गयी है.
मध्यप्रदेश चुनाव पर भाजपा अपनी पूरी ताकत लगा रही है. शिवराज सिंह चौहान पर पार्टी विश्वास कर रही है और टिकट बंटवारे में शिवराज सिंह की राय को अहमियत दी गयी है. पहले ऐसी खबरें थी कि शिवराज सिंह का विधानसभा क्षेत्र बदल सकता है लेकिन उन्हें गृह क्षेत्र बुधनी से ही टिकट दिया गया है.
मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा की सीटें है. पार्टी ने इस बार दो विधायकों का टिकट काटा है सूत्रों की मानें, तो आने वाली लिस्ट में कई और विधायक और मंत्रियों का टिकट कट सकता है. यहां 28 नवंबर को मतदान होना है. तेलंगाना की 119 विधानसभा सीट और राजस्थान की 200 सीटों पर 7 दिसंबर को मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी. छत्तीगढ़ में दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण का मतदान 12 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा. पांचों राज्यों में वोटों की गिनती के लिए 11 दिसंबर की तारीख तय की गयी है.
छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ ही अब तक राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. भाजपा ने कल जारी सूची में दो मौजूदा विधायकों की टिकट काट कर नए उम्मीदवारों को मौका दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










