भाजपा ने अपने ही विधायक को दी सीबीआई और ईडी की धमकी !
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2018 8:39 AM
पणजी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई के विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री फ्रांसिस डीसूजा ने बुधवार को एक बड़ा बयान दिया है जिससे सनकी मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं. जी हां, उन्होंने कहा कि अगर वह अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलते हैं, तो उन्हें केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी का सामना करना पड़ेगा. डीसूजा […]
पणजी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई के विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री फ्रांसिस डीसूजा ने बुधवार को एक बड़ा बयान दिया है जिससे सनकी मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं. जी हां, उन्होंने कहा कि अगर वह अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलते हैं, तो उन्हें केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी का सामना करना पड़ेगा.
डीसूजा अमेरिका में अपना इलाज कराने के बाद बुधवार को यहां लौटे. इससे पहले खराब सेहत का हवाला देते हुए उन्हें गोवा मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था. इस फैसले को लेकर डीसूजा ने नाराजगी जाहिर की थी.
डीसूजा ने कहा, “पिछले 20 सालों से मैं किसी भी गलत बात को लेकर चर्चा में नहीं रहा. मुझे नहीं पता कि कल से क्या होगा.” उन्होंने कहा, “हो सकता है मुझे आयकर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी का सामना करना पड़े या पार्टी के खिलाफ बोलने के लिए मुझ पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज कर दिया जाए.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










