सुरक्षा हालात का जायजा लेने जेटली जाएंगे जम्मू कश्मीर

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री अरुण जेटली शनिवार से श्रीनगर का दो दिन का दौरा करेंगे और शीर्ष फौजी कमांडरों के साथ जम्मू और कश्मीर के सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे. रक्षा मंत्री बनने के बाद राज्य की अपनी पहली यात्रा के दौरान जेटली कश्मीरी पंडितों की कश्मीर घाटी में सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के […]
नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री अरुण जेटली शनिवार से श्रीनगर का दो दिन का दौरा करेंगे और शीर्ष फौजी कमांडरों के साथ जम्मू और कश्मीर के सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे. रक्षा मंत्री बनने के बाद राज्य की अपनी पहली यात्रा के दौरान जेटली कश्मीरी पंडितों की कश्मीर घाटी में सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के तरीकों और संभावनाओं पर भी विचार कर सकते हैं.
उत्तरी सेना कमांडर और अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं की चौकसी का कार्यभार संभाल रहे उनके मातहत तीन कोर कमांडर जेटली को राज्य में आतंकवाद के हालात की जानकारी देंगे. रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि सेना प्रमुख बिक्रम सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे और महत्वपूर्ण बैठकों में भावी थल सेना अध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग के भी मौजूद रहने की संभावना है.
जेटली मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और राज्यपाल से भी मुलाकात कर सकते हैं. कश्मीर घाटी में फिलहाल हिंसा की कोई बडी घटना नहीं हुई है, लेकिन सेना इस स्थिति को हिंसा की गैर मौजूदगी मानती है और घुसपैठ तथा हिंसा रोकने के लिए तमाम संभव कदम उठा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




