राफेल सौदे में प्राथमिकी दर्ज कराने सीबीआई के पास पहुंचे वकील

Updated at : 26 Oct 2018 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
राफेल सौदे में प्राथमिकी दर्ज कराने सीबीआई के पास पहुंचे वकील

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने जिस वकील की याचिका पर केंद्र से राफेल सौदे की प्रक्रिया की जानकारी मांगी है, उन्होंने शुक्रवार को सीबीआई से संपर्क कर लड़ाकू विमान सौदा मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है. न्यायालय ने सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट मांगते हुए यह स्पष्ट किया था कि उसे कीमत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने जिस वकील की याचिका पर केंद्र से राफेल सौदे की प्रक्रिया की जानकारी मांगी है, उन्होंने शुक्रवार को सीबीआई से संपर्क कर लड़ाकू विमान सौदा मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है. न्यायालय ने सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट मांगते हुए यह स्पष्ट किया था कि उसे कीमत और तकनीकी से जुड़ी सूचना नहीं चाहिए.

सीबीआई को दी गयी शिकायत में वकील एमएल शर्मा ने सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निरोधी कानून की धारा 409 (लोक सेवक द्वारा आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र) में मामला दर्ज करने का अनुरोध किया है. शर्मा की शिकायत से कुछ ही दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्रियों यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी तथा कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने भी राफेल लड़ाकू सौदा मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सीबीआई में शिकायत दी है.

यह सौदा भारत और फ्रांस के बीच हुआ है. भारत ने उड़ान भरने के लिए तैयार हालत में और पूर्ण रूप से तैयार 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का सौदा फ्रांस के साथ किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola