ePaper

चिदंबरम ने कहा,जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल लोकतंत्र के समर्थक नहीं है

Updated at : 26 Oct 2018 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
चिदंबरम ने कहा,जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल लोकतंत्र के समर्थक नहीं है

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के राज्यपाल अब नए वायसराय की तरह व्यवहार करने लगे हैं. सत्यपाल मलिक ने कहा था कि राजनीतिक दलों को भारत-पाकिस्तान वार्ता के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के राज्यपाल अब नए वायसराय की तरह व्यवहार करने लगे हैं. सत्यपाल मलिक ने कहा था कि राजनीतिक दलों को भारत-पाकिस्तान वार्ता के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है . पूर्व वित्त मंत्री ने कई ट्वीट करते हुए जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के बयान का हवाला दिया. नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए कथित तौर पर पाकिस्तान की भूमिका का लगातार हवाला देने को लेकर राज्यपाल ने उनकी आलोचना की थी.

उन्होंने कहा, ‘‘ जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को भारत-पाकिस्तान वार्ता के बारे में बात करने का अधिकार नहीं है. शायद वह ‘पार्टी विहीन’ लोकतंत्र के समर्थक हैं या फिर ‘लोकतंत्र हो ही न’ के.” उन्होंने मजाकिया लहजे में टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘ हमें बताया गया कि अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबैटन थे. यह गलत है. नियुक्त किए गए राज्यपाल और उप राज्यपाल अब नए वायसराय है.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola