मिजोरम विस चुनाव : कांग्रेस ने 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने मिजोरम में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी. मुख्यमंत्री ललथनहवला दो क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने उम्मीदवारों का चयन किया और सीईसी प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने इसकी घोषणा की. […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने मिजोरम में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी. मुख्यमंत्री ललथनहवला दो क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे.
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने उम्मीदवारों का चयन किया और सीईसी प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने इसकी घोषणा की. मुख्यमंत्री चंफई (दक्षिण) और सेरछिप सीटों से चुनाव लडेंगे. दोनों सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं. पूर्वोत्तर में मिजोरम एक मात्र राज्य है जहां कांग्रेस का शासन है.
भाजपा मिजोरम में कांग्रेस को सत्ता से हटाने का प्रयास कर रही है. नामांकन की प्रक्रिया दो नवंबर से शुरू होगी और नौ नवंबर तक नाम दाखिल किए जा सकेंगे. 40-सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान कराये जाएंगे और मतों की गिनती 11 दिसंबर को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




