बदायूं रेप-हत्याकांड: सीबीआइ ने संभाला जांच का दायित्व

नयी दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बदायूं में करीब दो सप्ताह पहले हुई दो किशोरियों के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और फिर उन्हें फांसी पर लटका कर मार डालने की घटना की जांच के लिए सीबीआइ ने आज एक मामला दर्ज किया. सीबीआइ के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मामले की जांच के लिए […]
नयी दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बदायूं में करीब दो सप्ताह पहले हुई दो किशोरियों के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और फिर उन्हें फांसी पर लटका कर मार डालने की घटना की जांच के लिए सीबीआइ ने आज एक मामला दर्ज किया.
सीबीआइ के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मामले की जांच के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और एक उप महानिरीक्षक (डीआइजी) के नेतृत्व में 20 अधिकारियों का एक दल कल उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होगा.एजेंसी के प्रवक्ता कंचन प्रसाद ने बताया दल में फॉरेन्सिक विशेषज्ञ भी शामिल होंगे. राज्य सरकार से सीबीआइ के दल को साजोसामान संबंधी सुविधाएं मुहैया कराने का आग्रह किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




