उत्तर भारत में लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं

Updated at : 12 Jun 2014 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तर भारत में लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं

नयी दिल्ली : उत्तर भारत में लोगों को लू से राहत नहीं मिली और उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आगरा में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस बना रहा. राजधानी दिल्ली के लोगों को पारा कल के मुकाबले कम होने के बावजूद कोई राहत नहीं मिला. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उत्तर भारत में लोगों को लू से राहत नहीं मिली और उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आगरा में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस बना रहा.

राजधानी दिल्ली के लोगों को पारा कल के मुकाबले कम होने के बावजूद कोई राहत नहीं मिला. कल के अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस से करीब दो डिग्री कम होकर आज राजधानी का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. मौसम विभाग का कहना है कि कल और शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है. यदि पूर्वानुमान सही होता है तो दिल्लीवालों को चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिल सकती है.

बात अगर उत्तर प्रदेश के ताजमहल के शहर आगरा की करें तो वहां का अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि प्रदेश के ही बांदा जिले में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 48.2 डिग्री सेल्सियस रहा. इलाहाबाद में पारा 47.5 डिग्री सेल्सियस तक चढा तो अलीगढ में 45.6 और प्रदेश कह राजधानी लखनउ तथा मेरठ में 44.9 डिग्री सेल्सियस पर आकर रुका.

हरियाणा और पंजाब में भी लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली. गुडगांव में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि कल हिसार और कुछ अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है. राज्य के भिवानी में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा तो अंबाला तथा चंडीगढ़ में यह क्रमश: 44.6 और 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola