कैम्पा कोला: 17 जून से होगी कार्रवाई शुरु

Updated at : 12 Jun 2014 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
कैम्पा कोला: 17 जून से होगी कार्रवाई शुरु

मुंबई : बृहन्नमुंबई नगर महापालिका ने आज कहा कि वह दक्षिणी मुंबई में कैम्पा कोला परिसर में अवैध रुप से बनाए गए फ्लैटों में रह रहे लोगों के खिलाफ 17 जून से कार्रवाई शुरु करेगी. पालिका के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम निवासियों के खिलाफ 17 जून से कार्रवाई शुरु करेंगे. लेकिन उससे पहले हम […]

विज्ञापन

मुंबई : बृहन्नमुंबई नगर महापालिका ने आज कहा कि वह दक्षिणी मुंबई में कैम्पा कोला परिसर में अवैध रुप से बनाए गए फ्लैटों में रह रहे लोगों के खिलाफ 17 जून से कार्रवाई शुरु करेगी.

पालिका के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम निवासियों के खिलाफ 17 जून से कार्रवाई शुरु करेंगे. लेकिन उससे पहले हम सभी अनधिकृत फ्लैट मालिकों को 14, 15 और 16 जून को नोटिस भजेंगे.’’

देखें तस्‍वीरें…

कैंपा कोला सोसायटी के निवासियों के समर्थन में आईं लता मंगेशकर

बीएमसी ने नोटिस जारी कर 12 जून तक सभी अंवैध फ्लैट खाली करने का निर्देश दिया है, लेकिन लोग किसी भी कीमत पर घर खाली करने के लिए तैयार नहीं हैं. कैंपा कोला में वर्षों से रह रहे लोगों के लिए मकान खाली करना काफी दिक्‍कतों भरा हो सकता है. बहुत सारे लोगों की यादें यहां से जुड़ी हुई हैं, ऐसे में मकान खाली करना देह से प्राण निकलने के समान हो जाएगा.

इस कॉलोनी में रह रहीं एक महिला डॉ ने अपने दर्द बयां करते हुए कहा, मेरे पिता ने वर्षों की मेहनत के बाद एक-एक ईंट जोड़कर मकान को बनाया है, इसे खाली करना हमारे लिए काफी दर्दनाक होगा. मुंबई में फिर से आशियाना बनाना काफी दिक्‍कतों भरा है. यह कहते हुए उस डॉ महिला की आखें नम हो जाती है.कैंपा कोला में रह रहे ऐसे कई लोग हैं, जिनकी वर्षों की यादें यहां से जुड़ी हैं.

गौरतलग हो कि कैंपा कोला में अवैध रूप से रह रहे लोगों को मकान खाली करने के लिए बीएमसी की ओर से नोटिस जारी किया गया है. इस मामले को लेकर कई दफा प्रदर्शन भी हो चुका है. इस मामले में कई लोग कैंपा कोला में रह रहे लोगों के पक्ष में आवाज भी उठायी है. आवाज उठाने वालों में मशहूर पा‌र्श्वगायिका लता मंगेशकर भी रही हैं. उन्‍होंने कैंपा कोला कंपाउंड के लोगों के समर्थन में बयान दिया था.

भारत रत्न लता ने ट्वीट किया, मैं कैंपा कोला सोसायटी के संबंध में महाराष्ट्र सरकार से केवल एक बात कहना चाहती हूं. अगर इन लोगों के घर गिराये जाते हैं तो हजारों लोग बेघर हो जाएंगे, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग भी हैं. उन्होंने कहा कि बिल्डरों की गलती के लिए निवासियों को सजा नहीं दी जानी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola