उमा भारती के काफिले की गाड़ी से टकरायी कार, तीन पुलिसकर्मी घायल

Updated at : 12 Jun 2014 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
उमा भारती के काफिले की गाड़ी से टकरायी कार, तीन पुलिसकर्मी घायल

नयी दिल्ली : संसद मार्ग थाना इलाके में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती की सुरक्षा में मौजूद एक जिप्सी की बुधवार शाम सांसद प्रवेश वर्मा की कार से टक्कर हो गयी. इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये. तीनों पुलिसकर्मियों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भरती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : संसद मार्ग थाना इलाके में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती की सुरक्षा में मौजूद एक जिप्सी की बुधवार शाम सांसद प्रवेश वर्मा की कार से टक्कर हो गयी. इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये.

तीनों पुलिसकर्मियों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भरती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह हादसा उस समय हुआ, जब उमा भारती अपने काफिले के साथ संसद भवन के नजदीक स्थित फव्वारे के पास से गुजर रही थी.

ठीक उसी वक्त पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के सांसद प्रवेश वर्मा की कार भी वहीं से गुजरी और भारती के काफिले में मौजूद जिप्सी से टकरा गयी. कार में प्रवेश वर्मा मौजूद नहीं थे. घटना के वक्त उनका ड्राइवर अकेला था. मामले की जांच संसद मार्ग थाना पुलिस कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola