राहुल ने तेलंगाना में कृषि कर्ज माफी का वादा किया, मोदी व केसीआर पर झूठे वादों का आरोप लगाया

Updated at : 20 Oct 2018 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल ने तेलंगाना में कृषि कर्ज माफी का वादा किया, मोदी व केसीआर पर झूठे वादों का आरोप लगाया

भैंसा (तेलंगाना) : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि तेलंगाना में अगर उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो किसानों के दो लाख रूपये तक के कृषि कर्ज माफ कर दिये जाएंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव पर झूठे वादे करने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप […]

विज्ञापन

भैंसा (तेलंगाना) : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि तेलंगाना में अगर उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो किसानों के दो लाख रूपये तक के कृषि कर्ज माफ कर दिये जाएंगे.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव पर झूठे वादे करने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया. तेलंगाना विधानसभा के सात दिसंबर को होने वाले चुनावों के लिये पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां निर्मल जिले में एक जनसभा को संबोधित किया.उन्होंने आरोप लगाया कि राव ने भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखी गई परियोजना का नाम बदलकर उनका अपमान किया है. गांधी ने कहा, तेलंगाना में परिवर्तन आएगा. केसीआर सरकार जाएगी और दिल्ली में, नरेंद्र मोदी की सरकार भी जाएगी.

मैं यहां झूठे वादे करने नहीं आया हूं. अगर आप झूठे वादे सुनना चाहते हैं तो केसीआर और मोदी के पास जाएं, वे आपसे झूठे वादे करेंगे. तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख पर निशाना साधते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि उन्होंने परियोजना की डिजाइन बदल दी जिससे इसकी लागत 38 हजार करोड़ से बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये हो गई.

उन्होंने आरोप लगाया, इसे (परियोजना को) एक लाख करोड़ का क्यों बनाया गया? क्योंकि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार करना चाहते थे. गांधी ने कहा कि राजीव सागर और इंदिरा सागर परियोजनाओं में भी मूल लागत बढ़ाई गई. कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, जब भी आप देखेंगे मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में संलिप्त होते हैं तो फायदा उसके परिवार, रिश्तेदारों को मिलता है.

जैसे ही वह मुख्यमंत्री बनें, केसीआर ने भ्रष्टाचार में शामिल हो गए और सभी फायदे अपने परिवार को देने लगे. गांधी ने वादा किया कि कांग्रेस जब भी केंद्र और राज्य में सत्ता में आएगी तो वह जनजातीय अधिकार विधेयक और भूमि अधिग्रहण कानूनों का अक्षरश: लागू करेगी. उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी वादा करती है कि कृषि कर्ज का दो लाख रुपया एक बार में माफ किया जाएगा. सिर्फ इतना ही नहीं हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कपास के लिये 7000 रुपये प्रति क्विंटल का दाम मिले.

इसके साथ ही उन्होंने कहा, न तो मोदी और न ही केसीआर किसानों को उनके उत्पादों का अच्छा मूल्य दिला सके. उन्होंने कहा, जिस समय तेलंगाना में कांग्रेस सत्ता में आएगी जनजातीय जमीनों का संरक्षण किया जाएगा. हम बेरोजगारों युवकों को 3000 रुपये का भत्ता देंगे. गांधी ने कहा कि केसीआर सरकार हर परिवार के लिये रोजगार, प्रत्येक अनुसूचित जाति और जनजाति परिवार के लिये तीन एकड़ जमीन और योग्यता रखने वाले सभी लोगों को दो शयनकक्षों वाला मकान देने जैसे वादों को पूरा करने में विफल रही.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, इसी तरह, हर व्यक्ति के बैंक खाते में 15 लाख रुपये डलवाने, प्रति वर्ष दो करोड़ युवकों को नौकरी देने और किसानों को उचित मूल्य दिलवाने के वादे को पूरा करने में विफल रहे.उन्होंने कहा, मोदीजी और केसीआर जहां कहीं भी गए वे झूठे वादे करते हैं. आप मेरे सभी भाषण देखिए. मैं राजनीति में 15 सालों से हूं. हमनें उनके कर्ज माफ करने का वादा किया (पहले)। हमनें 70 हजार करोड़ रुपये का कृषि कर्ज माफ किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola