राहुल का PM पर हमला, कहा - मोदीजी के दिल में बड़े, अमीर लोगों के लिए जगह, कमजोरों के लिए नहीं

Updated at : 15 Oct 2018 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल का PM पर हमला, कहा - मोदीजी के दिल में बड़े, अमीर लोगों के लिए जगह, कमजोरों के लिए नहीं

दतिया (मप्र) : देश के उद्योगपतियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित करीबी संबंधों के लिए मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि सिर्फ बड़े और अमीर उद्योपतियों की लिए मोदी के दिल में जगह है, मगर कमजोर लोगों के लिए उनके दिल में जगह नहीं हैं. […]

विज्ञापन

दतिया (मप्र) : देश के उद्योगपतियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित करीबी संबंधों के लिए मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि सिर्फ बड़े और अमीर उद्योपतियों की लिए मोदी के दिल में जगह है, मगर कमजोर लोगों के लिए उनके दिल में जगह नहीं हैं.

गांधी ने सोमवार को यहां एक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा, देशभर में महिलाओं पर अत्याचार होता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी कुछ नहीं बोलते हैं. गुजरात में दलितों को मारा पीटा जाता है, प्रधानमंत्री जी कुछ नहीं बोलते हैं. दिनभर आपसे मन की बात करते हैं, मगर कमजोर लोगों के लिए उनके दिल में जगह नहीं है. महिलाओं के लिए उनके दिल में जगह नहीं है. सिर्फ सबसे बड़े और अमीर उद्योगपतियों के लिए उनके दिल में जगह है. मेहूल चौकसी को मेहूल भाई, नीरव मोदी को नीरव भाई और अनिल अंबानी को अनिल भाई कहते हैं, मगर किसान को कभी भाई नहीं कहेंगे, मजदूर को कभी भाई नहीं कहेंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, कभी सुना है, किसान को नरेंद्र मोदीजी ने गले लगाया, उनसे कहते हुए भाई, क्या मुश्किल है, तुमको. गरीब को भाई बोलते हुए नरेंद्र मोदी जी को कभी नहीं सुनेंगे, क्योंकि वह सूट-बूट नहीं पहना है, तो वह भाई नहीं हो सकता. गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव में स्वयं को देश का चौकीदार कहा था, लेकिन उन्होंने किसानों के बजाय देश के 15-20 बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया और चौकीदार ने चोरी करवा दी. बैंक का 35,000 करोड़ रुपया लेकर नीरव मोदी, 9,000 करोड़ रुपया लेकर विजय माल्या भाग गया. देश में एक मनरेगा का बजट 35,000 करोड़ रुपया होता है, इस तरह आपके हक का एक मनरेगा लेकर नीरव मोदी और आधा मनरेगा लेकर विजय माल्या भाग गया.

कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 15 अगस्त को लाल किले पर कहते हैं कि मेरे आने से पहले हिंदुस्तान (हाथी) सो रहा था, तो उस वक्त वह किसका अपमान करते हैं. क्या वह कांग्रेस पार्टी के नेताओं का अपमान करते हैं या वो देश के मजदूरों, किसानों, युवाओं और माताओं-बहनों जिन्होंने देश के लिए खून-पसीना, लाखों घंटे दिये, उनका अपमान करते हैं. उन्होंने कहा कि हम सिर्फ न्याय चाहते हैं. मोदी सरकार ने पिछले चार सालों में हिंदुस्तान के सबसे अमीर 15-20 उद्योगपतियों का 3.5 हजार करोड़ रुपया माफ कर दिया, तो देश के गरीब किसानों का कर्जा क्यों नहीं माफ किया जा सकता है.

भाजपा शासन काल में महिला सुरक्षा पर कटाक्ष करते हुए गांधी ने कहा, भाजपा ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था. लेकिन, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलात्कार के आरोपी भाजपा विधायक को बचाया. उसके बारे में एक शब्द नहीं कहा. उन्होंने कहा कि अब बेटियों को भाजपा विधायकों से बचाने की आवश्यकता हो गयी है. गांधी ने राफेल लड़ाकू हवाई जहाज सौदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने आरोप दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मित्र अनिल अंबानी को यह सौदा दिलवाया, जबकि अंबानी पर सार्वजनिक बैंकों का 45,000 करोड़ रुपये का कर्ज है. संसद में बहस को याद करते हुए गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मुझसे आंख में आंख डाल कर इस बात का जवाब नहीं दे सके कि क्यों उन्होंने एचएएल से यह सौदा छीनकर अनिल अंबानी को दिया.

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वह कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी हैं, यदि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वह प्रदेश के युवाओं की, जनता की सरकार होगी. और उसके बाद दूसरे नंबर पर वह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की सरकार होगी. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के सरकार बनने के दस दिन के अंदर किसानों के कर्ज माफ करने के अपने वादे को भी दोहराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola