कश्मीर: मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी को मार गिराया

पुलवामा : जम्मू-कश्मीर में हिज्बुल कमांडर मन्नान वानी को मार गिराने के दो दिन बाद सुरक्षाबलों को एक और सफलता हाथ लगी है. पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. आतंकी के पास से हथियार भी बरामद किये गये हैं. जानकारी के अनुसार पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों […]
पुलवामा : जम्मू-कश्मीर में हिज्बुल कमांडर मन्नान वानी को मार गिराने के दो दिन बाद सुरक्षाबलों को एक और सफलता हाथ लगी है. पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. आतंकी के पास से हथियार भी बरामद किये गये हैं. जानकारी के अनुसार पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को हिज्बुल मुजाहिदीन (एचएम) का एक आतंकवादी मारा गया.
#UPDATE Pulwama Encounter: One terrorist has been gunned down by security forces, arms and ammunition recovered https://t.co/l0eLWnTEVz
— ANI (@ANI) October 13, 2018
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने बीती रात के दौरान जिले के बाबगुंड इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि तलाश अभियान में लगे सुरक्षा बलों पर आतंकवादी ने गोली चला दी. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी.
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी सुबह में मारा गया. उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकवादी की पहचान शब्बीर अहमद डार के तौर पर की गयी है, जो हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़ा था.
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से कुछ हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गये हैं. मुठभेड़ समाप्त हो गयी है. यहां चर्चा कर दें कि कश्मीर में निकाय चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान जारी है. सूबे में चुनाव के मद्देनजर कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




