पाक के संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना का एक जवान घायल, हंदवाड़ा में दो आतंकी ढेर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2018 2:04 PM
जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया.वहीं दूसरी तरफजम्मू कश्मीर पुलिस ने हंदवाड़ा में आतंकियों को मार गिराया. उनके पास से कई हथियार बरामद किये गये. रक्षा प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को […]
जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया.वहीं दूसरी तरफजम्मू कश्मीर पुलिस ने हंदवाड़ा में आतंकियों को मार गिराया. उनके पास से कई हथियार बरामद किये गये.
रक्षा प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार रात 9.30 बजे कृष्णाघाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलियां चलाईं, जिसमें एक जवान घायल हो गया. प्रवक्ता ने बताया कि घायल जवान को सेना के अस्पताल में ले जाया गया. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










