‘तितली'' हुआ विकराल, तीन लाख लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचाये गये

Updated at : 10 Oct 2018 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
‘तितली'' हुआ विकराल, तीन लाख लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचाये गये

भुवनेश्वर/अमरावती:बेहद प्रचंड रूप ले चुके चक्रवाती तूफान तितली के गुरुवार को बंगाल की खाड़ी पार करने की आशंका को देखते हुये आंध्र प्रदेश और आडिशा में बुधवार को हाई अलर्ट जारी किया गया. तूफान की रफ्तार 165 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ रही है और उसके कारण भारी बारिश और तबाही आने की आशंका है. […]

विज्ञापन

भुवनेश्वर/अमरावती:बेहद प्रचंड रूप ले चुके चक्रवाती तूफान तितली के गुरुवार को बंगाल की खाड़ी पार करने की आशंका को देखते हुये आंध्र प्रदेश और आडिशा में बुधवार को हाई अलर्ट जारी किया गया. तूफान की रफ्तार 165 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ रही है और उसके कारण भारी बारिश और तबाही आने की आशंका है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यहां कहा कि चक्रवाती तूफान के चपेट में आने की आशंका के बीच मछुआरे को समुद्र में प्रवेश नहीं करने की चेतावनी दी गई है.ओडिशा में तूफान ‘तितली’ के पहुंचने से पहले करीब तीन लाख लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचाये गये.

भयंकर चक्रवाती तूफान 11 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे तक जारी रहेगा और हवा की तीव्रता 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो 165 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाएगी. तूफान आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के पास से गुजरेगा.

एसडीएमए ने बताया कि इससे बड़े पैमाने पर संपत्तियों का नुकसान होने की आशंका है. खगोलीय ज्वार की तुलना में अधिक वेग से श्रीकाकुलम के निचले इलाकों में तूफान पहुंचने की आशंका है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को श्रीकाकुलम में तैनात कर दिया गया है, जबकि विशाखापत्तनम में तीन अन्य टीमों को तैयार रखा गया है.

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपदा के वक्त लोगों की सहायता के लिए अपने आपातकालीन अभियान केंद्र पर टोल-फ्री टेलीफोन नम्बर 18004250101 जारी किया है, जबकि तीन तटीय जिलों में नियंत्रण कक्षों को चालू कर दिया गया है.

*ओडिशा में NDRF की 14 टीमें तैनात

ओडिशा सरकार ने पांच तटीय जिलों में लोगों से घरों को खाली कराना शुरू कर दिया है. चक्रवाती तूफान ‘तितली’ के मद्दनेजर NDRF की 14 टीमों को ओडिशा के बालासोर, संभलपुर, गजपति, नयागढ़, पुरी, जयपुर, केंद्रपारा, भद्रक, जगतसिंहपुर, गंजम और भुवनेश्वर में, जबकि NDRF की 4 टीमों को आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम, श्रीकाकुलम और विजयानगरम में तैनात किया गया है. इधर चक्रवात का असर झारखंड में भी दिखना शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश की संभाना जताई है.

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हालात का जायजा लिया. उन्होंने गंजम, पुरी, खुर्दा, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों के कलेक्टरों से तटीय क्षेत्र में निचले इलाकों में रह रहे लोगों से तुरंत घर खाली कराने के लिए कहा है. मुख्य सचिव ए पी पाधी ने बताया कि गंजम के जिला प्रशासन ने गोपालपुर इलाके में पहले ही लोगों से घरों को खाली कराना शुरू कर दिया है.

यहां चक्रवात ‘तितली’ के गुरुवार को करीब साढ़े पांच बजे पहुंचने की संभावना है. अभी तक करीब 1,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. उन्होंने कहा कि चक्रवात पहुंचने के दौरान समुद्र में करीब एक मीटर ऊंची लहरें उठने के भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मद्देनजर तुरंत स्थान खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

मुख्य सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) के कर्मियों को पहले ही संवेदनशील जिलों में तैनात कर दिया गया है. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, हमने अभी तक सेना की मदद नहीं मांगी है. अगर जरूरत पड़ी तो हम सहायता मांगेंगे.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी हताहत ना हो और आपदा के दौरान लोगों के रहने के लिए चक्रवात शरणार्थी शिविरों को तैयार रखने के लिए कहा है.

* स्‍कूल कॉलेज रहेंगे बंद,रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा रद्द

पटनायक ने राज्यभर में भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर सभी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनवाड़ी केंद्रों को गुरुवार और शुक्रवार को बंद रखने के आदेश दिए हैं. गुरुवार को होने वाले कॉलेज छात्र संघ चुनाव भी रद्द कर दिए गए हैं.

इधर चक्रवाती तूफान ‘तितली’ के मद्देनजर 11 और 12 अक्टूबर को भुवनेश्वर, कटक, ढेंकनाल, संभलपुर, खुर्दा और बेरहमपुर में होने वाली रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई है. नयी तारीख और जगह का विवरण अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भेज दिया जाएगा.

मौसम विभाग ने गुरुवार तक कई इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि गंजम, गजपति, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, खुर्दा, नयागढ़, कटक, जाजपुर, भद्रक और बालासोर जैसे जिलों में गुरुवार तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola