गंगा को मैली की,तो होगी जेल

नयी दिल्ली:मोदी सरकार गंगा नदी की सफाई को लेकर गंभीर दिख रही है. सरकार गंगा नदी में थूकने या कूड़ा फेंकने पर जुर्माना लगाने की योजना बना रही है. सूत्रों के अनुसार सरकार इसको लेकर कानून बनाने जा रही है. खबर है कि गंगा में थूकने या फिर कूड़ा फेंकने पर 10 हजार रुपये का […]
नयी दिल्ली:मोदी सरकार गंगा नदी की सफाई को लेकर गंभीर दिख रही है. सरकार गंगा नदी में थूकने या कूड़ा फेंकने पर जुर्माना लगाने की योजना बना रही है. सूत्रों के अनुसार सरकार इसको लेकर कानून बनाने जा रही है. खबर है कि गंगा में थूकने या फिर कूड़ा फेंकने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना या 3 दिन की जेल हो सकती है.
गौरतलब है कि मोदी सरकार ने गंगा की सफाई को लेकर कई योजनाएं बनायी हैं और अपनी तेज-तर्रार नेता उमा भारती को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है. मोदी ने चुनाव से पहले और बाद में भी गंगा नदी के प्रति अपार श्रद्धा जतायी है और वे गंगा आरती में शामिल भी हुए थे. उन्होंने गंगा नदी को मां का संबोधन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




