तेलंगाना में नहीं बांटी जाएंगी साड़ियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2018 7:42 AM
नयी दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने त्योहार के दौरान महिलाओं में साड़ियां बांटने की तेलंगाना की कामचलाऊ सरकार की योजना पर बुधवार को रोक लगाते हुए कहा कि प्रदेश में फिलहाल आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी है. गौरतलब है कि राज्य के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री के. तारक रामा राव ने हाल ही में घोषण […]
नयी दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने त्योहार के दौरान महिलाओं में साड़ियां बांटने की तेलंगाना की कामचलाऊ सरकार की योजना पर बुधवार को रोक लगाते हुए कहा कि प्रदेश में फिलहाल आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी है.
गौरतलब है कि राज्य के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री के. तारक रामा राव ने हाल ही में घोषण की थी कि राज्य सरकार बातुकामा त्योहार के दौरान 80 अलग-अलग प्रकार की 90 लाख साड़ियां बांटेगी. तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखी गयी चिट्ठी में चुनाव आयोग ने कहा है कि बातुकामा पर साड़ियां बांटने की अनुमति नहीं है.
मुजफ्फरपुर यौनशोषण मामला : सीबीआई की बड़ी कार्रवाई,श्मशान घाट पर खुदाई, कंकाल बरामद
कांग्रेस ने शुक्रवार को आयोग से अनुरोध किया था कि वह प्रदेश की कामचलाऊ सरकार के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव और उनके मंत्रियों तथा सत्तारूढ. तेलंगाना राष्ट्र समिति के अन्य पदाधिकारियों को साड़ियां बांटने से रोके क्योंकि यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










