...अब सताए हुए पुरुषों के लिए हेल्पलाइन नंबर

Updated at : 09 Jun 2014 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
...अब सताए हुए पुरुषों के लिए हेल्पलाइन नंबर

अहमदाबाद : घरेलू और अन्य वजहों से कानूनी मुसीबतों से घिरे पुरुषों के मार्गदर्शन और परामर्श के लिए एक हेल्पलाइन का लोकापर्ण किया गया है. जो पुरुष कानून संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं उन्हें सुरक्षा देने के प्रयास के तहत सेव इंडियन फैमिली (एसआइएफ) 50 गैर सरकारी संस्थाओं के समूह ने अपने गुजरात […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : घरेलू और अन्य वजहों से कानूनी मुसीबतों से घिरे पुरुषों के मार्गदर्शन और परामर्श के लिए एक हेल्पलाइन का लोकापर्ण किया गया है. जो पुरुष कानून संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं उन्हें सुरक्षा देने के प्रयास के तहत सेव इंडियन फैमिली (एसआइएफ) 50 गैर सरकारी संस्थाओं के समूह ने अपने गुजरात खंड और हेल्पलाइन का लोकार्पण किया है. ताकि शोषित पुरुषों की सहायता की जा सके.

एसआइएफ वन-होप फॉर मेन हेल्पलाइन नंबर के साथ शुरु हो गई है और इसका नंबर अब शहर के पुरषों की पहुंच में हो सकेगा. पुरुष अधिकार कार्यकार्ता और एनजीओ नेशनल कोलिशन फॉर मेन के अध्यक्ष, अमित गुप्ता ने कहा, जब महिलाओं के साथ कुछ गलत किया जाता है तो उन्हें सुरक्षा दी जाती है. तो पुरुषों के साथ ऐसा क्यों नहीं किया जाता? देश के 62 करोड़ पुरुषों को सुरक्षा दी जानी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola