खजाने के लिए बच्ची की बलि, सात गिरफ्तार

गुलबर्गा (कर्नाटक) : फिरोजाबाद किले में छिपा खजाना हासिल करने के लिए 15 महीने की एक बच्ची की बलि देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस सिलसिले में बच्ची के पिता सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है. गुलबर्गा के एसपी ने कहा कि उन लोगों ने खजाना हासिल करने की कामना के […]
गुलबर्गा (कर्नाटक) : फिरोजाबाद किले में छिपा खजाना हासिल करने के लिए 15 महीने की एक बच्ची की बलि देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस सिलसिले में बच्ची के पिता सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है. गुलबर्गा के एसपी ने कहा कि उन लोगों ने खजाना हासिल करने की कामना के साथ अपराध को अंजाम दिया.
बच्ची का पिता फिरोजाबाद मसजिद में पेश इमाम है और बिहार का रहनेवाला है. बच्ची के लापता होने की शिकायत 22 मई को दर्ज करायी गयी थी और उसका क्षत-विक्षत शव 26 मई को घर के पास से बरामद किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




