दिल्‍ली में टीएमसी सांसद रेणुका के गले से बदमाशों ने छीनी चेन

Updated at : 09 Jun 2014 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्‍ली में टीएमसी सांसद रेणुका के गले से बदमाशों ने छीनी चेन

नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली के बंग भवन के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने रविवार रात तृणमूल कांग्रेस सांसद रेणुका सिन्हा की सोने की चेन छीन ली. इस घटना में सिन्हा का गला छिल गया. यह घटना रात करीब नौ बजे उस समय हुई जब पश्चिम बंगाल के कूच बिहार की सांसद इमारत से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली के बंग भवन के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने रविवार रात तृणमूल कांग्रेस सांसद रेणुका सिन्हा की सोने की चेन छीन ली. इस घटना में सिन्हा का गला छिल गया. यह घटना रात करीब नौ बजे उस समय हुई जब पश्चिम बंगाल के कूच बिहार की सांसद इमारत से बाहर आ रही थी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, अचानक मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश वहां आये और उसके पास आकर रुके. जब तब सिन्हा कुछ समझ पाती मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति उनकी चेन झपटी और दोनों फरार हो गए. उन्होंने कहा, इस घटना में उनके गले पर निशाना पड गया. सांसद घटना के बाद पुलिस थाने पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola