शिमला में बस खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में 50 मीटर गहरी खाई में एक बस के गिर जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये. पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह हादसा रविवार को मनचोली इलाके में हुआ. तब हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस चौपाल […]
शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में 50 मीटर गहरी खाई में एक बस के गिर जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये. पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह हादसा रविवार को मनचोली इलाके में हुआ. तब हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस चौपाल से खद्दार गांव की ओर जा रही थी.
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान खद्दार गांव के प्रियंका (28) और विद्या दत्ता (52) के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि घायलों में प्रियंका के पति सुदेश (38) और उनकी दो बेटियां सान्वी (तीन) और युआना (दो) शामिल हैं. सभी छह घायलों को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (आईजीएमसी) रेफर किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










