VIDEO: राहुल गांधी ने किया कटाक्ष- एबीवीपी के छात्र गुरू को धमकी दें, यह कैसा संस्कार है
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2018 12:46 PM
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक शिक्षक द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेताओं का पैर छूने वाला वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को भाजपा पर निशाना और कहा कि गुरू को ब्रह्मा, विष्णु, महेश मानने वाले इस देश में एक शिक्षक को धमकी देना कौन सा संस्कार है. VIDEO […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक शिक्षक द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेताओं का पैर छूने वाला वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को भाजपा पर निशाना और कहा कि गुरू को ब्रह्मा, विष्णु, महेश मानने वाले इस देश में एक शिक्षक को धमकी देना कौन सा संस्कार है.
VIDEO
मंदसौर में सत्ताधारी पार्टी के छात्र नेताओं द्वारा एक गुरु का अपमान।
गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वर मानने वाले देश में यह कौन सा ‘संस्कार’ है कि छात्र धमकी दें और गुरु उनके पाँव छुए। ज्ञान के साथ यह कैसा सलूक है? pic.twitter.com/XmT3VAkJ6E
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 29, 2018
गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”(मध्यप्रदेश के) मंदसौर में सत्ताधारी पार्टी के छात्र नेताओं द्वारा एक गुरू का अपमान. गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु गुरू देवो महेश्वर मानने वाले देश में यह कौन सा ‘संस्कार’ है कि छात्र धमकी दें और गुरू उनके पाँव छुए…ज्ञान के साथ यह कैसा सलूक है?”
यहां चर्चा कर दें कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में एक शिक्षक एबीवीपी नेताओं के पैर छूते नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










