ePaper

मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने किया लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर को ढेर

Updated at : 26 Sep 2018 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने किया लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर को ढेर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गये दो आतंकवादियों में से एक की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर के रूप में हुई है जो पिछले तीन साल से उत्तर कश्मीर में सक्रिय था. पुलिस ने बुधवार को बताया कि उन्होंने आतंकवादी की पहचान पाकिस्तानी नागरिक अबू मआज के रूप […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गये दो आतंकवादियों में से एक की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर के रूप में हुई है जो पिछले तीन साल से उत्तर कश्मीर में सक्रिय था.

पुलिस ने बुधवार को बताया कि उन्होंने आतंकवादी की पहचान पाकिस्तानी नागरिक अबू मआज के रूप में की है. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बरामद सामग्री के आधार पर मारे गये आतंकवादियों में से एक की पहचान पाकिस्तानी मूल के अबू मआज के रूप में की गयी है जो उत्तर कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर के रूप में सक्रिय था.”

बोमई इलाके में मंगलवार को अभियान के दौरान मारे गये अन्य आतंकवादी की पहचान अब्दुल मजीद मीर उर्फ समीर के रूप में हुई है. प्रवक्ता ने बताया कि मआज का 2015 से आपराधिक रिकॉर्ड था और वह इलाके में खासतौर से सोपोर और हंदवाडा में कई आतंकवादियों गतिविधियों में शामिल था.

उन्होंने कहा, ‘‘वह इलाके में सुरक्षा बलों पर कई हमले करने और नागरिकों की हत्याओं में शामिल था. उसके खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के चलते घाटी में विभिन्न पुलिस थानों में कई मामले दर्ज थे.” प्रवक्ता ने कहा कि मआज 2015 से लेकर अब तक आम नागरिकों और सुरक्षाबलों पर हमलों के कम से कम 12 मामलों में शामिल था जिनमें तीन नागरिक और एक सेना अधिकारी की मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola