ePaper

नन से बलात्कार के आरोपी बिशप फ्रांको मुलक्कल गिरफ्तार

Updated at : 21 Sep 2018 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
नन से बलात्कार के आरोपी बिशप फ्रांको मुलक्कल गिरफ्तार

कोच्चि : एक नन से बलात्कार के आरोपों को लेकर बढ़ते जन आक्रोश के बीच बिशप फ्रांको मुलक्कल को शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि पिछले तीन दिनों से यहां तेजी से चल रही पूछताछ के बाद केरल पुलिस ने 54 वर्षीय मुलक्कल को गिरफ्तार कर लिया. इससे एक दिन […]

विज्ञापन

कोच्चि : एक नन से बलात्कार के आरोपों को लेकर बढ़ते जन आक्रोश के बीच बिशप फ्रांको मुलक्कल को शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने बताया कि पिछले तीन दिनों से यहां तेजी से चल रही पूछताछ के बाद केरल पुलिस ने 54 वर्षीय मुलक्कल को गिरफ्तार कर लिया.

इससे एक दिन पहले पोप ने मुलक्कल को पादरी की उनकी जिम्मेदारियों से अस्थायी तौर पर मुक्त कर दिया. कोट्टयम के पुलिस प्रमुख हरिशंकर ने पत्रकारों को बताया कि बिशप मुलक्कल को रात आठ बजे गिरफ्तार किया गया और उन्हें चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया.

पुलिस महानिरीक्षक (कोच्चि रेंज) विजय साखरे ने बताया कि मुलक्कल को शनिवार को कोट्टयम जिले के पाला में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा. मुलक्कल पर साल 2014 और 2016 के बीच एक नन से बार-बार बलात्कार करने और उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola