IAF के डिप्टी चीफ ने फ्रांस में जाकर उड़ाया पहला राफेल विमान

Updated at : 21 Sep 2018 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
IAF के डिप्टी चीफ ने फ्रांस में जाकर उड़ाया पहला राफेल विमान

नयी दिल्ली : भारतीय वायु सेना के उपप्रमुख एयर मार्शल रघुनाथ नंबियार ने गुरुवार को दसाल्ट एविएशन द्वारा भारत के लिए बनाये गये पहले राफेल लड़ाकू विमान को उड़ाया.आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चार दिन पहले पेरिस पहुंचे नंबियार ने इसकी क्षमता का आकलन करने के लिए फ्रांस में यह विमान […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय वायु सेना के उपप्रमुख एयर मार्शल रघुनाथ नंबियार ने गुरुवार को दसाल्ट एविएशन द्वारा भारत के लिए बनाये गये पहले राफेल लड़ाकू विमान को उड़ाया.आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि चार दिन पहले पेरिस पहुंचे नंबियार ने इसकी क्षमता का आकलन करने के लिए फ्रांस में यह विमान उड़ाया. दसाल्ट एविएशन द्वारा राफेल विमान बनाए जाने की प्रगति का आकलन करने के लिए वह फ्रांस गये हैं.

बिहार में 17 एक्सप्रेस व 26 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 38 के रूट बदले

सूत्रों ने बताया कि एयर मार्शल नंबियार ने भारत के लिए दसाल्ट द्वारा बनाया गया पहला राफेल लड़ाकू विमान उड़ाया. इन विमानों को भारत को सौंपने का काम अगले साल सितंबर से शुरू होगा. भारत के लिहाज से विमान तैयार करने और उसमें हथियार प्रणाली शामिल करने में दसाल्ट एविएशन की मदद करने के लिए भारतीय वायु सेना की एक टीम पहले से ही फ्रांस में मौजूद है.

कश्‍मीर में तीन SPO सहित 4 पुलिसकर्मी लापता, आतंकियों पर अगवा करने का शक

राफेल लड़ाकू विमानों की सरकारी खरीद से जुड़े समझौते पर जारी विवाद के बीच यह खबर आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola