बोले वीके सिंह- उचित माहौल के बाद ही पाकिस्तान के साथ बातचीत संभव

Updated at : 17 Sep 2018 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
बोले वीके सिंह- उचित माहौल के बाद ही पाकिस्तान के साथ बातचीत संभव

नयी दिल्ली : पाकिस्तान के साथ बातचीत की संभावना पर सोमवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि अनुकूल वातावरण होने पर ही बातचीत होगी. उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं, हमारी नीति बिल्कुल स्पष्ट है. पाकिस्तान से बातचीत तभी संभव है, जब उसके लिए उचित माहौल बनाया जाएगा. पाकिस्तान में सरकार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पाकिस्तान के साथ बातचीत की संभावना पर सोमवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि अनुकूल वातावरण होने पर ही बातचीत होगी. उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं, हमारी नीति बिल्कुल स्पष्ट है. पाकिस्तान से बातचीत तभी संभव है, जब उसके लिए उचित माहौल बनाया जाएगा.

पाकिस्तान में सरकार बदल जाने के बावजूद भारत में घुसपैठ जारी रहने के सवाल को जवाब देते हुए वीके सिंह ने कहा कि क्या आपने ऐसे शख्स से बदलाव की उम्मीद की थी, जिसे सेना ने ही बिठाया है ? वर्तमान में पाकिस्तानी सेना ही सभी फैसले कर रही है.

वीके सिंह ने आगे कहा कि हमें आगे देखने की जरूरत है कि पाकिस्तान में क्या बदलाव आते हैं. नये पीएम सेना के कंट्रोल में हैं या नहीं…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola