परीक्षा में हार्दिक पटेल से संबंधित सवाल पूछा गया, लालू यादव भी थे विकल्प में

अहमदाबाद : गांधीनगर नगर निकाय में लिपिक पदों के लिए रविवार को आयोजित एक प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से संबंधित प्रश्न पूछा गया. पटेल समुदाय के 25 वर्षीय नेता का 19 दिन लंबा अनशन बुधवार को समाप्त हुआ. यह भी पढ़ें : बोले आमिर खान- राजनीति ना […]
अहमदाबाद : गांधीनगर नगर निकाय में लिपिक पदों के लिए रविवार को आयोजित एक प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से संबंधित प्रश्न पूछा गया. पटेल समुदाय के 25 वर्षीय नेता का 19 दिन लंबा अनशन बुधवार को समाप्त हुआ.
यह भी पढ़ें : बोले आमिर खान- राजनीति ना बाबा ना, मैं नेता नहीं बनना चाहता
हार्दिक ने गुजरात के किसानों के लिए कर्ज माफी और अपने समुदाय के लिए आरक्षण की मांग करते हुये अनशन किया था. परीक्षा में पूछा गया सवाल उनके अनशन से संबंधित था. बहुवैकल्पिक प्रश्न था: हाल ही में अनशन पर बैठे हार्दिक पटेल को किस नेता ने पानी पिलाने की पेशकश की?
यह भी पढ़ें : ….जब हाइलेवल पुल के शिलान्यास की खुशी में भाजपा के पूर्व प्रखंड महामंत्री ने सांसद निशिकांत का पांव धो कर पीया
परीक्षार्थियों को इसके लिए चार विकल्प दिये गये थे: शरद यादव, शत्रुघ्न सिन्हा, लालू प्रसाद और विजय रुपाणी। इस सवाल का सही जवाह है- शरद यादव.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










