रुपया कैसे होगा मजबूत, PM मोदी शनिवार को करेंगे अर्थव्यवस्था की समीक्षा

Updated at : 12 Sep 2018 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
रुपया कैसे होगा मजबूत, PM मोदी शनिवार को करेंगे अर्थव्यवस्था की समीक्षा

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह समीक्षा बैठक करेंगे जिसमें अर्थव्यवस्था की सेहत का जायजा लिया जायेगा. सूत्रों ने बताया कि समीक्षा बैठक में इस बात पर विचार किया जायेगा कि क्या रुपये में गिरावट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर किसी तरह के हस्तक्षेप की जरूरत है. कुल हलकों में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह समीक्षा बैठक करेंगे जिसमें अर्थव्यवस्था की सेहत का जायजा लिया जायेगा. सूत्रों ने बताया कि समीक्षा बैठक में इस बात पर विचार किया जायेगा कि क्या रुपये में गिरावट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर किसी तरह के हस्तक्षेप की जरूरत है.

कुल हलकों में यह चर्चा है कि रुपये को मजबूत करने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है. मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शनिवार को होनेवाली बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली, नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन विवेक देवराय और वित्त सचिव हसमुख अधिया इस समीक्षा बैठक में भाग लेंगे. हालांकि, बैठक की रूपरेखा का पता नहीं चला है, लेकिन बताया जा रहा है कि इसमें वृहद आर्थिक संकेतकों, सरकार के वित्त की स्थिति तथा प्रमुख वित्तीय समावेशन और अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की जायेगी. यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जबकि रुपया 72.91 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर को छू चुका है.

वर्ष 2018 की शुरुआत से रुपया 12.3 प्रतिशत टूट चुका है. बुधवार को रुपया 72.91 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर जाने के बाद अंत में 51 पैसे की बढ़त के साथ 72.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. रुपये में गिरावट से जहां चालू खाते के घाटे पर असर पड़ा है, वहीं इससे आयात महंगा हुआ है जिससे पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola