आज के ही दिन आतंकियों ने अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड टॉवर को बनाया था निशाना

Updated at : 11 Sep 2018 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
आज के ही दिन आतंकियों ने  अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड टॉवर को बनाया था निशाना

नयी दिल्ली : 11 सितंबर वह दिन है, जिसे अमेरिका पर घातक आतंकी हमले के लिए इतिहास में जगह दी गयी है. 2001 को 11 सितंबर के दिन आतंकवादियों ने यात्री विमानों को मिसाइल की तरह इस्तेमाल करते हुए अमेरिका के विश्वप्रसिद्ध वर्ल्ड ट्रेड टॉवर और पेंटागन को निशाना बनाया. इसे अमेरिका के इतिहास के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : 11 सितंबर वह दिन है, जिसे अमेरिका पर घातक आतंकी हमले के लिए इतिहास में जगह दी गयी है. 2001 को 11 सितंबर के दिन आतंकवादियों ने यात्री विमानों को मिसाइल की तरह इस्तेमाल करते हुए अमेरिका के विश्वप्रसिद्ध वर्ल्ड ट्रेड टॉवर और पेंटागन को निशाना बनाया. इसे अमेरिका के इतिहास के सबसे बड़े आतंकी हमले के तौर पर देखा जाता है.

इसके अलावा 11 सितंबर की तारीख स्वामी विवेकानंद के एक चर्चित भाषण से जोड़कर देखा जाता है, जो उन्होंने 1893 को अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में दिया था. अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद ने सांप्रदायिकता, धार्मिक कट्टरता और हिंसा का जिस तरह से उल्लेख किया था वह आज सवा सौ साल के बाद भी उतने ही भयावह रूप में उपस्थित हैं.

उन्होंने कहा था कि अगर यह बुराइयां न होतीं तो दुनिया आज से कहीं बेहतर जगह होती। देश दुनिया में 11 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1893 : अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद का कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों की अच्छाइयों पर ऐतिहासिक भाषण.

1895 : महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म.

1906 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आन्दोलन आरंभ किया.

1919 : अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया.

1922 : आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सचित्र दैनिक समाचार पत्र द सन न्यूज पेक्टोरियल की शुरूआत.

1939 : इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.

1941 : अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू.

1948 : ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और ‘मुस्लिम लीग’ के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का निधन.

1951 : फ्लोरेंस चैडविक ने इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया. उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे. ऐसा करने वाली वह पहली महिला.

1961 : विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना.

1962 : मशहूर इंग्लिश रॉक बैंड ‘दि बीटल्स’ ने अपने पहले एकल हिट एलबम ‘लव मी डू’ के गाने रिकार्ड किये.

1968 : एयर फ्रांस का विमान नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त. हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत. 2001 अमेरिका में आतंकवादियों ने विमान अपहरण कर न्यूयार्क के वर्ल्ड ट्रेड टावर की दो इमारतों, वर्जीनिया स्थित पेंटागन और पेन्सिलवेनिया पर हमला किया.

2003 : चीन के विरोध के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से मिले.

2005 : गाजा पट्टी में 38 साल से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola