क्या महाराष्ट्र में जल्द कम होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत ?

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने रविवार को कहा कि ईंधन के बढ़ते दामों से लोगों को राहत देने के विभिन्न प्रस्तावों पर प्रदेश सरकार काम कर रही है. आपको बता दें कि पिछले करीब एक पखवाड़े से पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर है. मुंबई में रविवार को एक […]
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने रविवार को कहा कि ईंधन के बढ़ते दामों से लोगों को राहत देने के विभिन्न प्रस्तावों पर प्रदेश सरकार काम कर रही है. आपको बता दें कि पिछले करीब एक पखवाड़े से पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर है. मुंबई में रविवार को एक लीटर पेट्रोल 87 रुपये 89 पैसे प्रति लीटर और डीजल 77 रुपये 09 पैसे प्रति लीटर की दर से ग्राहकों को मिल रहा है.
फड़नवीस ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाना कीमत कम करने का एक तरीका हो सकता है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में ईंधन के दामों को कम करने के विभिन्न प्रस्तावों पर हमारी सरकार काम कर रही है.
उन्होंने कहा कि ईंधन के दाम को नियंत्रण को सबसे बेहतर तरीका इसे जीएसटी के दायरे में लाया जाये. यदि जीएसटी परिषद यह प्रस्ताव लाती है तो महाराष्ट्र इसका समर्थन करेगा. विपक्ष पर निशाना साधते हुए फड़नवीस ने कहा कि पहले तीन सालों में राजग सरकार ने पेट्रोल के दामों को 13 दफा कम किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




