विवेकानंद के शिकागो भाषण के 125वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2018 11:15 AM
वाशिंगटन : उप राष्ट्रपति के तौर पर अमेरिका की अपनी पहली यात्रा के दौरान एम. वेंकैया नायडू शिकागो में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन 1893 में धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के भाषण की 125वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया जायेगा. इस कार्यक्रम का आयोजन विश्व […]
वाशिंगटन : उप राष्ट्रपति के तौर पर अमेरिका की अपनी पहली यात्रा के दौरान एम. वेंकैया नायडू शिकागो में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन 1893 में धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के भाषण की 125वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया जायेगा. इस कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू कांग्रेस के अंतिम दिन किया जायेगा जो कि सात सितंबर को शुरू होगा और नौ सितंबर को समाप्त होगा.
डब्ल्यूएचसी के संयोजक अभय अस्थाना ने सोमवार को कहा, ‘उप राष्ट्रपति शिकागो में 1893 में स्वामी विवेकानंद के भाषण की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं.’ डब्ल्यूएचसी हर चार साल पर कार्यक्रम आयोजित करती है. विश्व हिंदू परिषद अमेरिका द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 80 से अधिक देशों के 2,500 हिंदुओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है.
उम्मीद है कि नायडू अपने संबोधन में इस बारे में बात करेंगे कि समकालीन विश्व में विवेकानंद की शिक्षाओं की क्या प्रासंगिकता है और विश्व एवं समाज की प्रमुख समस्याओं के समाधान में वह कैसे उपयोगी हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










