ePaper

द्रमुक ने कार्यकर्ताओं से कहा, स्टालिन के पैर मत छुओ, माला पहनाने से बचो

Updated at : 01 Sep 2018 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
द्रमुक ने कार्यकर्ताओं से कहा, स्टालिन के पैर मत छुओ, माला पहनाने से बचो

चेन्नई : द्रमुक ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे एम के स्टालिन के पैर न छुएं क्योंकि यह आत्सम्मान के सिद्धांत के खिलाफ है. पार्टी ने कहा कि पैर छूने की जगह प्यार से ‘वणक्कम’ कहकर पार्टी प्रमुख का अभिवादन किया जाना चाहिए. स्टालिन के पैर छूने का विरोध करते हुए पार्टी ने […]

विज्ञापन

चेन्नई : द्रमुक ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे एम के स्टालिन के पैर न छुएं क्योंकि यह आत्सम्मान के सिद्धांत के खिलाफ है. पार्टी ने कहा कि पैर छूने की जगह प्यार से ‘वणक्कम’ कहकर पार्टी प्रमुख का अभिवादन किया जाना चाहिए. स्टालिन के पैर छूने का विरोध करते हुए पार्टी ने कहा, ‘अब हमें ध्यान आकर्षित करने के लिए पैर छूने की दासत्व भावना को त्यागना चाहिए और एक अच्छी राजनीतिक संस्कृति की मजबूती के लिए सहयोग करना चाहिए.’

पार्टी मुख्यालय ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा, ‘हम कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हैं कि वे पैर छूकर पार्टी अध्यक्ष एम के स्टालिन के लिए असहज स्थिति उत्पन्न न करें…हमें दायित्व, गरिमा और अनुशासन के सिद्धांत की रक्षा करनी चाहिए.’ इसमें कहा गया कि प्यार के साथ केवल ‘वणक्कम’ कहकर स्टालिन का अभिवादन किया जा सकता है.

विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि स्टालिन और अन्य नेताओं को माला पहनाने या शाल ओढ़ाने की जगह किताबें भेंट की जा सकती हैं जो छात्रों और जनता के उपयोग के लिए पुस्तकालयों को दी जा सकती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola