अब मांस बेचने और परोसने से पहले बताना होगा ‘झटका’ है या ‘हलाल’!

नयी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली नगर निगम की एक समिति ने प्रस्ताव रखा है कि स्थानीय निकाय के अधिकार क्षेत्र में मांस परोसने या बेचने वाले सभी रेस्तरां और मांस विक्रेताओं के लिए बोर्ड पर यह प्रदर्शित करना अनिवार्य होना चाहिए कि गोश्त ‘हलाल’ है या ‘झटका’. भाजपा की अगुवाई वाले दिल्ली नगर निगम की […]
नयी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली नगर निगम की एक समिति ने प्रस्ताव रखा है कि स्थानीय निकाय के अधिकार क्षेत्र में मांस परोसने या बेचने वाले सभी रेस्तरां और मांस विक्रेताओं के लिए बोर्ड पर यह प्रदर्शित करना अनिवार्य होना चाहिए कि गोश्त ‘हलाल’ है या ‘झटका’. भाजपा की अगुवाई वाले दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति ने कल इस संबंध एक प्रस्ताव पारित किया. पैनल के निर्णय को दिल्ली नगर निगम की अनुमति मिलने के बाद नगर निगम आयुक्त के लागू करने का इंतजार है.
यह प्रस्ताव कई तर्को पर आधारित है जिसमें ‘पूर्वी दिल्ली में हिंदू और सिख समुदाय के बहुत सारे लोग रहते हैं’ और मांस की बिक्री करने वाले इस क्षेत्र में बहुत सारे रेस्तरां हैं, जैसी बात भी शामिल है. प्रस्ताव में दिल्ली नगर निगम ने दावा किया है कि ‘हलाल’ का गोश्त खाने की इजाजत हिंदू और सिख समुदाय में नहीं है.
प्रस्ताव में कहा गया कि स्थायी समिति यह सुनिश्चित करना चाहती है कि गोश्त की बिक्री करने या परोसने वाले रेस्तरां और मांस विक्रेताओं को अपने बोर्ड में यह प्रदर्शित करना अनिवार्य होना चाहिए कि उनके द्वारा बेचा जा रहा मांस ‘हलाल’ है या ‘झटका’. दिल्ली नगर निगम के सूत्रों ने बताया कि कुछ मांस विक्रेता और रेस्तरां बोर्ड पर इसे प्रदर्शित करते हैं लेकिन सभी ऐसा नहीं करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




