मुंबई में बीजेपी सांसद के घर चल रहा था सेक्स रैकेट, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Updated at : 02 Jun 2014 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
मुंबई में बीजेपी सांसद के घर चल रहा था सेक्स रैकेट, एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई : पूर्व मुंबई पुलिस प्रमुख और अब भाजपा के सांसद सत्यपाल सिंह के मालिकाना हक वाले एक फ्लैट में कथित रुप से चलाये जा रहे एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड किया गया है और अपार्टमेंट की रखवाली करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि उपनगरीय अंधेरी में […]

विज्ञापन

मुंबई : पूर्व मुंबई पुलिस प्रमुख और अब भाजपा के सांसद सत्यपाल सिंह के मालिकाना हक वाले एक फ्लैट में कथित रुप से चलाये जा रहे एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड किया गया है और अपार्टमेंट की रखवाली करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि उपनगरीय अंधेरी में फ्लैट पर शनिवार को छापामारी करके दो युवती को छुडाया गया.

यह फ्लैट एक जाने माने व्यापारिक हाउस को 33 महीने के लिए किराए पर दिया गया था. सिंह ने कहा है कि वह अनुबंध का उल्लंघन करने के लिए निजी कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बागपत से नव-निर्वाचित लोकसभा सदस्य ने फोन पर बताया अनुबंध का उल्लंघन करने पर मैं कंपनी को एक कानूनी नोटिस भेज रहा हूं. मैंने यह फ्लैट चार साल से अधिक समय के लिए नहीं दिया था.

खुफिया सूचना के आधार पर शनिवार की रात में सोशल सर्विस ब्रांच ने फंसाने के लिए पाटलीपुत्र हाउसिंग सोसाइटी के 10 वें मंजिल पर एक ग्राहक को भेजा. वहां पर देह व्यापार होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने वहां छापा मारा. उन्होंने बताया कि 20 और 22 साल की दो महिलाओं को छुडाया गया और कंपनी द्वारा नियुक्त किये गये फ्लैट की रखवाली करने वाले वकील राजू शाह को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola