नाराज प्रियंका गांधी ने एसपीजी से कहा,हटा लो विशेष सुरक्षा

Published at :30 May 2014 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
नाराज प्रियंका गांधी ने एसपीजी से कहा,हटा लो विशेष सुरक्षा

नयी दिल्ली: प्रियंका गांधी ने उनको एवं उनके परिवार को हवाई अड्डों पर सामान्य सुरक्षा जांच से मिली छूट को वापस लेने के लिए शुक्रवार को एसपीजी से कहा. उनका यह अनुरोध इन खबरों के बीच आया है कि सरकार उनके पति राबर्ट वड्रा को इस प्रकार की प्रदान की गयी सुविधा को वापस लेने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: प्रियंका गांधी ने उनको एवं उनके परिवार को हवाई अड्डों पर सामान्य सुरक्षा जांच से मिली छूट को वापस लेने के लिए शुक्रवार को एसपीजी से कहा. उनका यह अनुरोध इन खबरों के बीच आया है कि सरकार उनके पति राबर्ट वड्रा को इस प्रकार की प्रदान की गयी सुविधा को वापस लेने के बारे में विचार कर रही है.

एसपीजी प्रमुख दुर्गाप्रसाद को लिखे पत्र में प्रियंका ने इस संबंध में मीडिया में आयी खबरों का हवाला दिया और कहा कि यदि इस काम को (सुरक्षा छूट वापस लेना) जल्द से जल्द किया गया तो वह इसे पसंद करेगी.

प्रियंका ने कहा कि वड्रा को इस सूची में एसपीजी के पूर्व प्रमुखों और दिल्ली पुलिस के जोर दिये जाने पर शामिल किया गया था. यह काम ‘‘हम में से किसी के अनुरोध पर नहीं किया गया.’’ उन्होंने कहा कि हमें इसकी जानकारी बाद में मिली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola