अमरनाथ के लिए श्रद्धालुओं का नया जत्था
Updated at : 19 Jul 2018 11:45 AM (IST)
विज्ञापन

जम्मू : दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा के लिए 2,617 श्रद्धालुओं का नया जत्था आज जम्मू के आधार शिविर से रवाना हुआ. अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालु कड़ी सुरक्षा के बीच आज तड़के 81 वाहनों के कारवां में रवाना हुए और वह शाम तक अनंतनाग जिले के पहलगाम एवं गांदेरबल […]
विज्ञापन
जम्मू : दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा के लिए 2,617 श्रद्धालुओं का नया जत्था आज जम्मू के आधार शिविर से रवाना हुआ. अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालु कड़ी सुरक्षा के बीच आज तड़के 81 वाहनों के कारवां में रवाना हुए और वह शाम तक अनंतनाग जिले के पहलगाम एवं गांदेरबल जिले के बालटाल आधार शिविरों में पहुंचेंगे .
इन नए जत्थे के 1,830 श्रद्धालु 36 किलोमीटर वाले पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा करेंगे जबकि 787 तीर्थयात्रियों ने 12 किलोमीटर वाले छोटे बालटाल मार्ग को चुना है. घाटी के दोहरे मार्गों से 60 दिन की यह यात्रा 28 जून से शुरू हुई और इसका समापन ‘ रक्षाबंधन ‘ त्योहार के मौके पर होगा .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




