राजस्थान के भरतपुर में लड़की ने लड़के को डंडे से पीटा कहा, हमें कमजोर ना समझें

Updated at : 17 Jul 2018 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्थान के भरतपुर में लड़की ने लड़के को डंडे से पीटा कहा, हमें कमजोर ना समझें

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर जिले में एक लड़की ने लड़के को डंडे से पीटा. लड़की ने आरोप लगाया कि लड़का उसका पीछा करता था और उसके बारे में गलत बातें लोगों को कहता था. इन हरकतों से परेशान होकर लड़की ने आज लड़के को जमकर पीटा. लड़की ने कहा कि वह सबको कहता था […]

विज्ञापन
भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर जिले में एक लड़की ने लड़के को डंडे से पीटा. लड़की ने आरोप लगाया कि लड़का उसका पीछा करता था और उसके बारे में गलत बातें लोगों को कहता था. इन हरकतों से परेशान होकर लड़की ने आज लड़के को जमकर पीटा. लड़की ने कहा कि वह सबको कहता था कि मैं उसके साथ डेट पर जाती हूं.

लड़की ने कहा, मैंने उसे पीट कर यह बता दिया है कि लड़कियां कमजोर नहीं है. जो लोग इस तरह की हरकत करते हैं उनके लिए यह संदेश है कि वह हमें कमजोर ना समझें. अगर ऐसे लोगों को लगता है कि वह डोनाल्ड ट्रंप के बच्चे के रूप में पैदा हुए हैं और कुछ भी कर सकते हैं तो वह गलत सोचते हैं. कोई लड़की कमजोर नहीं है.
अगर आप अपनी सीमा पार करेंगे तो हम अपनी आवाज उठायेंगे और आपको बख्शा नहीं जायेगा. मैंने उसे बार- बार माफ किया पुलिस से शिकायत नहीं की क्योंकि मैं उसे मौका देना चाहती थी लेकिन वह नहीं सुधरा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola