भारी बारिश से प्रभावित हुआ महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र, पावर स्टेशन से सप्लाई बंद
Updated at : 06 Jul 2018 12:26 PM (IST)
विज्ञापन

नागपुर : महाराष्ट्र में हो रही लगातार बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. नागपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया है और गाड़ियां पानी में फंस गयीं हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नागपुर में विधानसभा का सत्र भारी बारिश के कारण बाधित हो गया […]
विज्ञापन
नागपुर : महाराष्ट्र में हो रही लगातार बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. नागपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया है और गाड़ियां पानी में फंस गयीं हैं.
Water-logging inside Nagpur Vidhan Sabha compound following heavy rain in the city. #Maharashtra pic.twitter.com/WxAVt4KhRC
— ANI (@ANI) July 6, 2018
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नागपुर में विधानसभा का सत्र भारी बारिश के कारण बाधित हो गया है. विधानसभा परिसर में पानी का जमाव हो गया है. पावर सब स्टेशन ने भारी बारिश को देखते हुए पावर सप्लाई बंद कर दिया है.
बताया जा रहा है कि सुरक्षा के मद्देनजर पावर सप्लाई बंद किया गया है क्योंकि पावर सप्लाई स्टेशनों में भी पानी भर गया है.
गौरतलब है कि आज भी महाराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है, इसलिए महाराष्ट्र के लोगों को अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




