ePaper

केरल : ज्वेलरी चोरी मामले में पुलिस ने इतना सताया कि दंपती ने कर ली आत्महत्या

Updated at : 05 Jul 2018 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
केरल : ज्वेलरी चोरी मामले में पुलिस ने इतना सताया कि दंपती ने कर ली आत्महत्या

कोट्टायम : चोरी के एक मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को इतनी यातनाएं दीं कि उस शख्स ने पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली. मामला केरल के कोट्टायम का है. बताया गया है कि सोने की चोरी के संबंध में पुलिस द्वारा एक ज्वैलरी शॉप में काम करने वाले व्यक्ति को कथित रूप से […]

विज्ञापन

कोट्टायम : चोरी के एक मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को इतनी यातनाएं दीं कि उस शख्स ने पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली. मामला केरल के कोट्टायम का है. बताया गया है कि सोने की चोरी के संबंध में पुलिस द्वारा एक ज्वैलरी शॉप में काम करने वाले व्यक्ति को कथित रूप से यातनाएं दिये जाने के बाद उसने और उसकी पत्नी ने जिले के चांगानासेरी के पास अपने घर में ‘खुदकुशी’ कर ली.

इसे भी पढ़ें : रिश्ता शर्मसार : दिल्ली में बड़े भाई ने आठ साल की बहन से किया दुष्कर्म

पुलिस ने कहा कि इन मौतों के बाद क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और हिरासत में यातनाएं देने के आरोपी उपनिरीक्षक का तबादला कर दिया गया है. पुलिस ने कहा कि सुनील कुमार (31) और रेशमा (27) ने जहर खाकर खुदकुशी की. पुलिस ने कहा कि दंपती के रिश्तेदारों का आरोप है कि कुमार पर सोने की चोरी के आरोप के बाद पूछताछ के दौरान उसे यातनाएं दी गयीं, जिसके बाद दंपती ने खुदकुशी कर ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola