चिदंबरम ने भाजपा से पूछा, अच्छे दिन कब आयेंगे ?
Updated at : 29 Jun 2018 12:56 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने रुपये के अब तक सबसे निचले स्तर पर चले जाने पर आज नरेंद्र मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, आखिर वो ‘अच्छे दिन’ कब आएंगे जब एक अमेरिकी डॉलर की कीमत 40 रुपये होगी. चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ”भाजपा वाले […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने रुपये के अब तक सबसे निचले स्तर पर चले जाने पर आज नरेंद्र मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, आखिर वो ‘अच्छे दिन’ कब आएंगे जब एक अमेरिकी डॉलर की कीमत 40 रुपये होगी. चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ”भाजपा वाले ‘अच्छे दिनों’ का इंतज़ार है, जब एक अमेरिकी डॉलर की कीमत 40 रुपये होगी.
" कांग्रेस ने कल रुपये के अब तक सबसे निचले स्तर पर चले जाने को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ‘शर्मनाक और काला दिन’ करार दिया था. कहा था कि इस स्थिति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए. गौरतलब है कि कल डॉलर के मुकाबले रुपया 49 पैसे लुढ़ककर अब तक के निम्नतम स्तर 69.10 रुपए पर पहुंच गया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




